मोतिहारी: ALTF टीम ने अलग-अलग जगहों से देसी और विदेशी शराब बरामद की, सात लोगों को किया गिरफ्तार
ALTF टीम के द्वारा मोतिहारी जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र में शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जहां पुलिस टीम ने 187 लीटर देसी व 5 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। इस दौरान 1000 लीटर अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट कर पुलिस ने दो शराब कारोबारी एवं शराब पीने में पांच को गिरफ्तार किया। जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा रविवार की रात 8:50 पर दी गई।