इटकी: रांची-गुमला मार्ग पर इटकी मोड़ के पास अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार फेरी व्यापारी गंभीर रूप से घायल
Itki, Ranchi | Feb 3, 2025 रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर इटकी मोड़ के पास अज्ञात कार ने बाइक सवार फेरी व्यापारी को टक्कर मार दी। घटना सोमवार की शाम लगभग छह बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर फेरी व्यापारी को रिम्स भेज दिया और दुर्घटनाग्रस्त जब्त कर ली। फेरी व्यापारी अपनी सामग्रियों को बेचकर घर लौट रहा था।