CO केसीएस मुंडा व BAO शशांक शेखर ने गुरुवार शाम 5 बजे सारठ प्रखंड में राजस्व कर्मचारी व कृषक मित्रों संग बैठक की। बैठक में मोथा चक्रवात से धान फसल की क्षति पर मुआवजे के लिए किसानों द्वारा जमा किए जा रहे आवेदनों व क्षति का आकलन करके प्राप्त आवेदनों को CO ने जल्द अंचल कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया। BAO ने भी इस संदर्भ में सरकारी प्रावधानों की बात कही।