टोंक: ग्राम कुंडेर निवासी परिवादिया की रिपोर्ट पर शहर के महिला थाना में दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज
Tonk, Tonk | Jun 18, 2025 महिला थाना अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ग्राम कुंडेर थाना बनेठा निवासी परिवादिया सोना पुत्री आत्माराम गुर्जर ने महिला थाना में उपस्थित होकर दहेज प्रताड़ना मारपीट के मामले को लेकर रिपोर्ट दी है।परिवादिया का विवाह वर्ष 2023 में ग्राम रजमाना तहसील चौथ का बरवाड़ा जिला सवाई माधोपुर निवासी रामेश्वर पुत्र रामनिवास गुर्जर के के साथ हुआ था।