जगाधरी: बिलासपुर के बिजली कार्यालय से बिजली के मीटर चोरी करने वाले पांच आरोपियों को लिया हिरासत में
स्पेशल सेल के इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डेहा बस्ती से एक लड़के को गिरफ्तार किया था। जिसने बतलाया कि उन्होंने बिजली घर से मीटर चोरी किए थे। जिसमें तीन नाबालिक बच्चों के साथ खरीदार को भी गिरफ्तार किया है। जिसमें कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को जेल व 3 नाबालिक बच्चों को बाल सुधार गृह जेल में भेज दिया है।