जमुआ: जमुआ में सड़क निर्माण का भूमि पूजन: विधायक मंजू कुमारी ने किया शुभारंभ, आवागमन और विकास को मिलेगी गति
Jamua, Giridih | Mar 30, 2026 जमुआ प्रखंड के मेढोचपरखो पंचायत में चपरखो काली मण्डा से श्यामडीह तक बनने वाली सड़क का भूमि पूजन सोमवार शाम 4 बजे जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र के विकास और बेहतर आवागमन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।