नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व से शनिवार से शुरू हो गया। रविवार को छठ पर्व के दूसरे दिन व्रती दिनभर उपवास रखकर शाम में खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगे। छठ पूजा को लेकर शीतला मंदिर रोड,ठठेरा मोहल्ला,तम्बाकू पट्टी समेत क्षेत्र में तैयारी शुरू हो गई है। छठ व्रतियों ने शनिवार दिन के एक बजे स्नान व पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।