झांसी: झांसी में लड़की का धर्म बदलने की कोशिश, कोतवाली थाना पुलिस ने भांडेरी गेट की 2 महिलाओं को हिरासत में लिया
Jhansi, Jhansi | Mar 14, 2025 झांसी में 16 साल की लड़की का धर्मांतरण करने की कोशिश की गई। पड़ोस की 2 मुस्लिम महिलाओं ने उसे रोजा रखवाया और नमाज भी पढ़ाई। कहा-इससे बरकत आएगी और तुम लोग अमीर हो जाओगे। बहकावे में आकर लड़की उनकी हर बात मानने लगी। जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने विरोध किया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।