एगारकुंड: कुमारधुबी ओपी अंतर्गत कुमारधूबी चौक के समीप अप रेल लाइन में अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से बस चालक की हुई मौत
कुमारधुबी ओपी अंतर्गत कुमारधूबी चौक के समीप अप रेल लाइन में सोमवार की देर रात को अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से शिवलीबाड़ी निवासी बस चालक नसीम खान की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुमारधुबी पुलिस और बराकर आरपीएफ पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। वहीं शव मंगलवार की सुबह रेल लाइन में बरामद हुई ।