गोपालगंज: बीजेपी सांसद मनन मिश्र ने राज्यसभा में उठाया पूर्वोत्तर रेलवे का मुद्दा
बीजेपी के राज्यसभा सांसद और बार काउसिंल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन मिश्र ने राज्यसभा में पूर्वोत्तर रेलवे का मुद्दा उठाया। सांसद ने थावे-कप्तानगंज और थावे छपरा रेलखंड को दोहरीकरण करने की मांग उठायी।साथ ही लंबी दूरी के लिए ट्रेनों का परिचालन शुरू कराने की मांग रखी।