शाहजहांपुर में ऑनलाइन कार्य में आ रहीं दिक्कतों को दूर करने की मांग कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं बृहस्पतिवार को खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान पर धरने पर बैठ गईं। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ओर से ऑनलाइन काम बंद कराने या फिर 5-जी फोन उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस दौरान जुलूस निकालकर विरोध किया गया।