पचगछिया के समीप सोमवार की देर रात एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार कुसमी गांव निवासी नवीन सिंह जख्मी हो गया।जिसे ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया लाया गया। मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया।