तालबेहट: राजपुर पुलिया के पास नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को जखौरा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
राजपुर गांव की पुलिया के पास से नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले वांछित आरोपी को जखौरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है, एसपी मोहम्मद मुस्ताक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई है,उक्त मामले में पुलिस ने बताया आरोपी दयाचंद को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष भेजा गया है।