बिजौलिया उपखण्ड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को क्षेत्र में संचालित इंडेन गैस एजेंसी का आज शुक्रवार करीब 2 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गैस सिलेंडरों के भंडारण, सुरक्षा मानकों, स्टॉक रजिस्टर तथा उपभोक्ताओं को गैस वितरण की व्यवस्था की जांच की गई। एसडीएम ने एजेंसी परिसर में अग्निशमन यंत्रों सहित सुरक्षा उपकरणों का भी निरीक्षण किया