बेगूसराय: बेगूसराय पहुंचते ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर साधा जमकर निशाना
बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि “तेजस्वी यादव को चाहिए कि या तो वे अपने पिताजी से ज्ञान लें या फिर उन्हें ज्ञान दें। उनके पिताजी ने चारा घोटाले में सारा पैसा खा लिया, अगर वही पैसा बचा होता तो आज बिहार के गरीबों के घरों में शौचालय बन सकते थे, नल-जल पहुंच सकता था, आवास बन सकता था।