बिहटा के आईआईटी अमहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत विलाप मोड़ के पास अज्ञात वाहन से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत की घटना के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया। मृतक की पहचान राम ध्यान पासवान के रूप में की जा रही है। मामला शनिवार की रात्रि 9:21 की करीब की है।