गुरुवार की शाम 5 बजे शामली के थाना AHTU से बताया गया की 24 जून 2025 को थानाभवन थाने पर युवती को बहला फुसला कर ले जाने, दुष्कर्म व मारपीट कर धमकी देने के संबंध में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसकी जांच थाना AHTU को आवंटित की गई थी। पुलिस के मुताबिक इस मामले में वांछित गांव मंटी हसनपुर निवासी अंकुर नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।