कड़ाके की ठंड का दौर सोमवार को भी जारी रहा और घने कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। हाइवे पर वाहन रेंगते नजर आए। शीतलहर ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। रविवार की तरह सोमवार को भी जिले में सर्द सुबह देखने को मिली। लोग देर तक घरों में दुबके रहे।