सिवनी मालवा: ग्राम लोखरतलाई में 33 केवी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, ट्राली में सामान लोड करते समय हादसा
शनिवार दोपहर 2 बजे सिवनी मालवा तहसील के ग्राम लोखरतलाई में 33 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान हुई, जब टेंट का सामान ट्रॉली में भरा जा रहा था। करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसके बाद परिजन उसे सिवनी मालवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना