छिबरामऊ: आजाद नगर में बंद पड़े दो घरों से चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपए के जेवर किए चोरी, पुलिस जांच में जुटी
छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के कस्बा गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले में बंद पड़े दो मकानों को चोरों ने निशाना बना लिया। घर में रखें नगदी समेत लाखों रुपए के कीमती जेवरात पार कर दिए पुलिस जांच में जुटी।वही रीता गुप्ता ने पुलिस को दी सूचना वहीं से मामले में कोतवाली प्रभारी आलोक दुबे ने मंगलवार की सुबह 9:00 बजे बताया तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई।