ज्ञानपुर: सिंहपुर में तेज रफ्तार टेंपो पलटी, गाड़ी में सवार महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल
ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर के समीप तेज रफ्तार टेंपो पलट गई, उसमें सवार एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टेंपो बहुत ही तेज गति में थी जिस कारण यह हादसा हुआ।