बेगूसराय: समाहरणालय परिसर में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने लगाया जनता दरबार, दर्जनों फरियादी शामिल हुए
समाहरणालय परिसर में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने शुक्रवार की दोपहर 03:00 बजे जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान दर्जनों फरियादियों की फरियाद सुनी. एक-एक फरियादियों से फरियाद सुनते हुए मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया. जनता दरबार मे ज्यादातर मामले भूमि विवाद से संबंधित थे.