गढ़ी: गढ़ी उपखण्ड खोड़न क्षेत्र में दिन भर तेज बारिश, सोयाबीन और मक्का की कटी फसलें भीगी, नुकसान से किसान चिंतित
अचानक मौसम में हुए बदलाव के चलते बांसवाड़ा जिले में गढ़ी उपखण्ड क्षेत्र के खोड़न सहित आसपास मोर,कुमजी का पाड़ा, अगरपुरा, रतनपुरी, जहाँपुरा, सरेड़ी बड़ी,सुजाजी का गढ़ा,मेतवाला, लसाड़ा आदि जगह सोमवार सुबह से दोपहर तक बारीश से खेत लबालब भर गए।शाम 5 बजे से मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र मे जगह जगह बारीश हुई।खेतो मे कटी हुई सोयाबीन व मक्का की फ़सले भीगने से नुकसान हुवा हे।