उदवंत नगर: बसौरी पथ आरा सासाराम रेलमार्ग पर अंडरपास मे पानी भरने से लोग परेशान
बसौरी पथ पर बने रेलवे अंडर पास मे बरसात का पानी जमा होने से स्कूली छात्रों से लेकर आम जन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पथ से से काफी संख्या मे दर्जनों गांव के लोगो का आना जाना होता है। पानी जमा होने के बाद दूसरे रास्ते का विकल्प नहीं होने के कारण लोग जान जोखिम मे डाल आते जाते है। उसके बाद भी रेलवे समस्या के निदान को ठोस पहल नहीं कर रहा है।