रामपुर: नुमाइश ग्राउंड में बने हुनर हाट की दुकानों का जिलाधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट द्वारा किया गया निरीक्षण
Rampur, Rampur | Aug 1, 2024 जिलाधिकारी श्री जोगिंदर सिंह ने नगर मजिस्ट्रेट श्री संदीप कुमार वर्मा की उपस्थिति में नुमाइश ग्राउंड में बने हुनर हाट की दुकानों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट व सचिव को निर्देश दिये कि हुनर हाट में बनी दुकानों के जीणोद्धार का कार्य तत्काल पूर्ण करायें, जिससे इसका लाभ जनसामान्य को मिल सके।