रामपुर: ग्राम मंदानगला में दो मोटरसाइकिल आपस में टकराई, हादसे में एक महिला हुई घायल, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
Rampur, Rampur | Aug 1, 2024 थाना कैमरी क्षेत्र के ग्राम नानकार निवासी मोहन लाल की पत्नी मुन्नी देवी अपने भतीजे तेजपाल के साथ मोटरसाइकिल पर जाघमपुर से दवाई लेकर घर लौट रहे थे। ग्राम मंदानगला में दो मोटरसाइकिलो की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला घायल हो गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।