उदवंत नगर: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह का धोबीघटवा के समीप बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भव्य तरीके से स्वागत किया
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह भारतीय जनता पार्टी द्वारा आरा लोकसभा से तीसरी बार सांसद प्रत्याशी बनाए जाने के बाद आरा पहुचे जिस दौरान जगह जगह पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े की धुन पर फूल माला पहनाकर अंग वस्त्र से स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजपुर जिला उपाध्यक्ष मीरा यादव ने किया। मंत्री ने अपना काफिला रोकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।