बदायूं: भाजपा के राजीव कुमार गुप्ता तीसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष बने, चुनाव अधिकारी व पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने की घोषणा
Budaun, Budaun | Mar 16, 2025 बदायूं के भाजपा कार्यालय पर जिला चुनाव अधिकारी एवं पूर्व मंत्री सुरेश राणा पहुंचे और लखनऊ से निर्देश मिलने के बाद राजीव कुमार गुप्ता को भाजपा के जिलाध्यक्ष बनने की घोषणा की। उनकी घोषणा करते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और ढोल नगाड़े बजने लगे। वहीं राजीव कुमार गुप्ता भाजपा के तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने हैं।