बदायूं: अब्दुल्लागंज गांव में कहासुनी के दौरान परिवार के 3 लोगों ने एक व्यक्ति को लाठी, डंडा और ईंट मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Mar 16, 2025 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के अब्दुल्लागंज गांव में कहासुनी होने पर परिवार के तीन लोगों ने लाठी डंडा ईट मारकर राम प्रकाश पुत्र बेवी को घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने राम प्रकाश का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।