फर्रुखाबाद: पांचाल घाट गंगा तट पर सीढ़ी न सात पर गंगा कटान तेज, कई घाट और बैरीकेडिंग क्षतिग्रस्त, टीन शेड लटके
पांचाल घाट गंगा तट पर लगे रामनगरिया मेले में गंगा का कटान तेजी से जारी है। बुधवार शाम 3 बजे को भी कटान काफी तेज रहा, जिससे घंटों के भीतर पहाड़ियां खिसकती देखी गईं।सीढ़ी नंबर सात की ओर कटान का असर स्पष्ट दिख रहा है। बच्चा बाबा क्षेत्र में कटान के कारण भंडार गृह के पास की टीन शेड भी इसकी चपेट में आ गई है। पहाड़ी पर कई जगह दरारें भी पड़ गई हैं।