भरथना: बकेवर कस्बे के समीप पराग ङेयरी के पास मोपेड और बाइक की भिड़ंत, दो व्यक्ति गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
बकेवर थाना कस्बा के समीप व्यासपुर मोड़ पर पराग डेयरी के पास गुरुवार देर शाम करीब 7:30 बजे मोपेड और बाइक की जोरदार भिङन्त हो गई। हादसे में दोनों वाहन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार एवं कांस्टेबल नरेंद्र कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा बकेवर स्थित 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया।