दमयंती नगर: सागर नाका पर ट्रैक्टर ने कार को मारी टक्कर, डिवाइडर से टकराई, एयर बैग खुलने से टला बड़ा हादसा
दमोह। सागर नाका चौकी अंतर्गत हिरदेपुर नर्सरी के पास रविवार शाम 7 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार डिवाइडर से जा टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि एयर बैग खुलने से कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रैक्टर गेहूं की बोरियां लेकर मंडी जा रहा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।