बेगूसराय: मुंगेरीगंज में ट्रांसफार्मर में लगी आग, लोगों ने बिजली विभाग को दी सूचना
मुंगेरीगंज मंडल विवाह भवन के सामने मंगलवार की देर रात 10:00 बजे ट्रांसफार्मर में आग लग गई. आग लगने के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी माहौल हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना बिजली विभाग को दी. इसके बाद बिजली विभाग ने तुरंत बिजली काटने का काम किया. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि गर्मी बढ़ गई है.