राहे: राहे में राष्ट्रीय जन संघर्ष स्वराज पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया
Rahe, Ranchi | Mar 7, 2024 राष्ट्रीय जन संघर्ष स्वराज पार्टी ने रांची लोकसभा सीट से निपू सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जायसवाल ने यह घोषणा की है। उन्होंने रांची संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाए गए निपू सिंह से कुशल नेतृत्व के साथ मतदाताओं के बीच पार्टी की नीति और सिद्धांत का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया है।