मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरवा गांव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप
बताते चले की कोतवाली देहात के पिपरवा गांव में बुधवार की रात घर के बगल के पेड़ में 30 वर्षीय युवक अशोक बिंद जो की पिपरवा गांव का रहने वाला था वह साड़ी का फंदा लगाकर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा ने बताया कि गुरुवार की सुबह लगभग 8:00 बजे हम लोगों को मालूम पड़ा। मृतक की शादी हुई है और एक बच्चा है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को भेजो पोस्टमार्टम के लिए।