गुरुआ: बेलौटी मोड़ पर सड़क दुर्घटना में घायल युवक को गस्ती वाहन पर तैनात पुलिस कर्मी ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया
Gurua, Gaya | Mar 3, 2025 गुरुआ थाना क्षेत्र के रक्सा विशुनविघा गांव निवासी राजेश कुमार के 16 वर्षीय पुत्र विट्टू कुमार एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। वह अपनी तबीयत खराब होने के कारण गया से इलाज कराकर अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, जब वे गुरुआ दरियापुर के बेलौटी मोड़ के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार टेम्पो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।