नरपतगंज: लक्ष्मीपुर में तस्कर द्वारा किए गए हमले में एएसआई की मौत के मामले में डीआईजी ने फुलकाहा थाना अध्यक्ष को निलंबित किया
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे फूलकाहा थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव के समीप 12 मार्च को तस्कर को गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिस टीम पर हमला व एएसआई मौत मामले में पूर्णिया डीआईजी के द्वारा लापरवाही बरतने के आरोप में फुलकाहा थाना अध्यक्ष रौनक कुमार को निलंबित कर दिया। वहीं चालक को लाइन हाजिर किया गया।