बथनाहा प्रखंड के भलही गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में दो परिवारों का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग लगते ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा सामान, अनाज और जरूरी कागजात नष्ट हो गए। घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवारों को तुरंत सहायता देने की मांग की है।