अमरोहा: आवास विकास कॉलोनी में सीबीआई ने जीएसटी कार्यालय पर छापा मारकर, अधिकारी और एक वकील को ₹100000 की रिश्वत लेते पकड़ा
Amroha, Amroha | Jun 10, 2025 कारोबारी गौरव सिरोही की कंपनी पर कुछ जीएसटी कर बकाया चल रहा था। कार्यालय द्वारा उन्हें बकाया कर जमा कराने के लिए नोटिस जारी किया गया था। बताया जा रहा है कि कर निपटाने के लिए अधिकारी द्वारा कारोबारी पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इसे लेकर कारोबारी की एक वकील के जरिए बातचीत चल रही थी। आरोप है कि कर अधीक्षक ने मामला निपटाने के बदले में चार लाख रुपये की रिश्वत