कासगंज: नई दिल्ली-बरेली एक्सप्रेस का कासगंज तक विस्तार, यात्रियों को 14315/14316 ट्रेन से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
रेल मंत्रालय ने यात्रियों को बड़ी सुविधा देते हुए 14316/14315 नई दिल्ली-बरेली एक्सप्रेस का विस्तार कासगंज तक करने की मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से कासगंज और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अब सीधे नई दिल्ली तक यात्रा की सुविधा मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी किया है। जानकारी बुधवार शाम 5 बजे मिली।