प्रतापगढ़: ऑपरेशन चक्रव्यूह में सफलता, एनडीपीएस प्रकरण का वांछित आरोपी राहुल पाटीदार गिरफ्तार
प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने एनडीपीएस प्रकरण में फरार चल रहे वांछित आरोपी राहुल पाटीदार (निवासी गोमाना) को गिरफ्तार कर लिया है। 7 जून 2025 को छोटीसादड़ी-गोमाना-स्वरूपगंज मार्ग पर गश्त के दौरान एक संदिग्ध पिकअप RJ 27 GC 4240 पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगी। शक होने पर पुलिस ने