फुलवरिया: मिश्रा बतरहा गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 8 घायल, पुलिस जांच में जुटी
श्री पुर थाना क्षेत्र के मिश्र बतरहा गांव में बुधवार की दोपहर 12 बजे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल 8 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद 4 लोगों को बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज रेफर कर दिया गया।