हरदोई: आरपीएफ दरोगा योगेश त्रिवेदी का UPPCS में चयन, 133वीं रैंक हासिल कर बने कमर्शियल टैक्स ऑफिसर
Hardoi, Hardoi | Mar 30, 2026 हरदोई के टोडरपुर ब्लॉक के रहने वाले योगेश त्रिवेदी ने UPPCS-2024 में 133वीं रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया है।वर्तमान में वह श्रीनगर में रेलवे चौकी पर उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं।योगेश त्रिवेदी मूल रूप से टोडरपुर ब्लॉक के ग्राम सुंदरपुर उमररौली के निवासी हैं।शहर में बाबा मंदिर के पास रहते हैं।परिवार में पत्नी प्रियंका,बेटी समृद्धि और बेटा योगांश है।