भीमताल विधानसभा क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय दोषपानी में वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राम सिंह कैड़ा पहुंचे। आपको बता दें शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय दोषपानी में वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन किया है। इस दौरान यहां कई प्रतियोगिताएं हुई।