कहरा: पतरघट थाना क्षेत्र में धबोली टेकनमा मुख्य मार्ग पर चिमनी के पास अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने फेरी वाले को गोली मारी
Kahara, Saharsa | Dec 11, 2024 पतरघट थाना क्षेत्र के धबोली टेकनमा मुख्य मार्ग स्थित ईंट चिमनी के समीप अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक फेरी वाले व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी कर दिया और घटनास्थल से फरार हो गया। जिसे इलाज के लिए नजदीकी PHC में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया है। जख्मी का नाम अमित कुमार बताया जा रहा है।