हलसी प्रखंड के मध्य विद्यालय बहरावां में छात्र-छात्राओं को पेयजल व चाहर दिवारी की व्यवस्था नहीं रहने से घोर परेशानी उठानी पड़ रही है. इस विद्यालय को प्लस टू का दर्ज किया गया है. बुधवार अपराह्न 3 बजे प्राप्त जानकारी के मुताबिक फिलहाल यहां कक्षा आठ तक की पढ़ाई होती है यहां 209 बच्चे नामांकित हैं. विद्यालय का चापाकल कई महीनो से खड़ा पड़ा है.