इंदौर: तुकोगंज में नारियल पानी के ठेले वाले से चाकू की नोक पर पैसे मांगने वाले बदमाश पकड़े गए
Indore, Indore | Nov 20, 2024 इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए एक नारियल पानी के ठेले वाले को चाकू दिखाकर पैसों की मांग करने वाले बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। इस घटना में एक नाबालिक भी शामिल है। जिसमें पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वही इस मामले में मुख्य आरोपी का पुलिस ने घटनास्थल पर जुलूस भी निकाला।