चंडी: भेड़िया गांव में कुछ लोगों ने नवनिर्मित मां भगवती मंदिर की सीढ़ियों को किया ध्वस्त
Chandi, Nalanda | Jun 17, 2024 चंडी थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव में नव निर्मित मां भागवती की बनी मंदिर की सीढ़ियों को गांव के ही कुछ लोग अपना जमीन बता बीती रात को तोड़ दिया। इस मामले में गांव के ग्रामीणों ने इसकी सूचना चंडी थाने को दिया। लेकिन थाना की ओर से कोई कारवाई नहीं होती देख गांव में तनाव की स्थिति बनी है।