नानपारा: रुपईडीहा में सफाई व्यवस्था बाधित, व्यापारियों ने प्रदर्शन कर सड़क किया जाम, साफ-सफाई की मांग की
भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपईडीहा नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था ठप होने के कारण नागरिकों ने सोमवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। यह गतिरोध नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के बीच बीते एक सप्ताह से चल रहे विवाद के कारण उत्पन हुआ है। प्रदर्शन के चलते स्टेशन रोड पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया।