उदवंत नगर: चौकीपुर में खामोश घरों पर बजती डुगडुगी, हत्या कांड के फरार 5 आरोपियों के दरवाजे पर पुलिस ने लगाया इश्तेहार
भोजपुर जिले के उदवंतनगर (गजराजगंज) थाना क्षेत्र में पिछले सितंबर माह में हुए हत्या कांड के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। रविवार को गजराजगंज ओपी पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पांच फरार आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया। इस दौरान विधिवत रूप से डुगडुगी बजाकर कार्रवाई की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।